फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड से चार की मौत, धूप निकली, गलन बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिले में शुक्रवार को धूप जरूरी खिली, लेकिन गलन बरकरार रही। अब तक जिले में बुधवार को एक, बृहस्पतिवार को दो व शुक्रवार को चार को मिलाकर ठंड से सात लोगों की मौत हो चुकी है। ये सभी आंकड़े परिवार वालों की तरफ से दी गई सूचना के आधार पर हैं। शुक्रवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 19 व न्यूनतम 08 डिग्री पर बना रहा।
विज्ञापन

मनियर संवादाता के अनुसार शुक्रवार की अल सुबह शौच कर घर वापस लौटे रहे रिगवन मठिया गांव निवासी किसान शिववचन पर्वत (60) की ठंड लगने से मौत हो गई। परिजनों ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी, लेकिन मौके पर कोई नहीं पहुंचा। शिववचन पर्वत प्रत्येक दिन की भांति सुबह शौच के लिए घर से निकले और शौच के बाद वापस दरवाजे पर कांपते हुए पहुंचे और लड़खड़ाते हुए गिर गये। परिजन उन्हें हास्पिटल ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि वह दरवाजे पर ही दम तोड़ दिया। इसकी सूचना तहसीलदार बांसडीह को दूरभाष पर दी गयी, लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा।
नरही संवादाता के अनुसार थाना क्षेत्र के पिपराकला गांव में गुरुवार की रात ठंड लगने से सुनील कुमार राम (25) वर्ष की इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक प्रतिदिन की भांति भोजन करने के बाद अपने दरवाजे पर आराम कर रहा था। इसी बीच उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और अधिक ठंड लगने के कारण कांपने लगा। परिजन उसको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरही ले गए, जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन

सुखपुरा संवाद सूत्र के अनुसार भलुही ग्राम के निवासी देवनाथ राजभर (50) पुत्र दुखी राजभर का निधन गुरुवार की रात ठंढ लगने से हो गया। किसी का टेलीफोन आने पर देवनाथ रात में 8 बजे सुखपुरा आया था। सुबह पता चला कि बिसेन डेरा पर किसी झोपड़ी में वे मृत पड़े हैं। पूर्व प्रधान हृदय नारायण सिंह ने सुखपुरा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सब इंस्पेक्टर सरफराज अहमद ने बताया कि मृतक का मोबाइल ले लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। सहतवार संवाद सूत्र के अनुसार गुरुवार की रात में वार्ड नंबर 10 के निवासी कन्हैया चौहान 60 वर्ष खेत घूमने गए थे। लौटे तो बुरी तरह से कांप रहे थे। उन्हें आग व गर्म कपड़ों से ढंक कर गर्मी पहुंचाने का प्रयास किया गया, लेकिन उनकी थोड़ी देर बाद मौत हो गई।
विज्ञापन

--------------------
दिसंबर माह में तापमान का उतार-चढ़ाव
दिनांक अधिकतम न्यूनतम
07 दिसंबर 25 14
08 दिसंबर 26 13
09 दिसंबर 25 14
10 दिसंबर 26 12
11 दिसंबर 23 12
12 दिसंबर 25 13
13 दिसंबर 23 16
14 दिसंबर 21 15
15 दिसंबर 23 12
16 दिसंबर 21 14
17 दिसंबर 18 10
18 दिसंबर 17 07
19 दिसंबर 17 07
20 दिसंबर 19 08
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें