फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: दिन में रेकी कर रात में चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मनियर। थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर हुई चोरियों का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा किया। थाना प्रभारी रत्नेश दुबे ने बताया कि आरोपी साइकिल से दिन भर घूम-घूम कर रेकी करने के बाद रात में चोरी की घटना को अंजाम देते थे। पुलिस ने चोरी के मामले में राहुल वर्मा, अजीत प्रजापति निवासी सहरसपाली, धनंजय कुमार निवासी वार्ड नंबर एक मनियर, सिराजुद्दीन खान निवासी काजीपुरा को गिरफ्तार किया। इनके पास से चोरी का सामान बरामद किया गया है।
विज्ञापन


मंगलवार को उपनिरीक्षक मनीष कुमार वरुण व उपनिरीक्षक ओम नारायन पाठक हमराहियों के साथ चोरी के मामलों के खुलासे में लगे थे। उसी दौरान बस स्टैंड के पास तिजिया बारी में एक ऑटो में सवार लोग पुलिस को देख भागने लगे। सभी को दौड़ाकर पकड़ लिया। पूछताछ करने पर उनकी पहचान राहुल वर्मा, धनंजय कुमार, अजीत प्रजापति, सिराजुद्दीन खान के रूप में हुई। ऑटो की तलाशी में माॅनिटर, यूपीएस, सीपीयू, की-बोर्ड, लेमिनेशन मशीन, प्रिंटर, तीन स्पीकर, इन्वर्टर, तीन बैटरियां, गैस सिलिंडर रेगुलेटर, मोटर, इलेक्ट्रानिक वेट मशीन बरामद हुई। धनंजय ने बताया कि उसने सभी सामान राहुल के साथ मिलकर आसपास की दुकानों व घरों, स्कूलों से चोरी की है। इसे बेचने आए थे। आरोपियों ने चोरी के सभी स्थानों व सामान की जानकारी भी दी। माल बरामदगी के आधार पर पुलिस ने चोरी की संपत्ति खरीदने, बेचने या लेनदेन की धारा बढ़ाई है। पुलिस ने सभी आरोपियों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें