फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब बच्चे भी पाएंगे अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा

Sat, 20 Dec 2014 11:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा क्षेत्र के मोतीरा गांव में शनिवार को मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सनातन पांडेय ने ‘माडल स्कूल’ का आधाराशिला रखा। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अब गरीब बच्चों को भी अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा दी जाएगी।
विज्ञापन


 जनपद के विकास खंड रसड़ा और पंदह में ‘माडल स्कूल’ खोले जाएंगे। इसमें कक्षा छह से 12 तक के गरीब बच्चे शिक्षा ग्रहण करेंगे। प्रदेश सरकार की यह पहल शिक्षा के क्षेत्र में मिल का पत्थर साबित होगा।

 इस दौरान पूर्व विधायक सनातन पांडेय ने कहा कि अब क्षेत्र का गरीब बच्चा अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा। कहा कि बीए में प्रवेश के दौरान 2100 रुपये लगते हैं।
विज्ञापन


 वहीं मेरी सरकारी 6500 रुपया एक साल में वजीफा के रूप में देती है। इस दौरान उन्होंने कहा कि ‘माडल स्कूल’ के निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान यहां की जनता रखेगी। जिससे कि मानक के अनुरूप विद्यालय का निर्माण हो सके ।

नपा अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सोनी ने कहा कि प्रदेश सरकार को इस पहल के लिए यहां की जनता बधाई देती है। इसमें गांव के साथ ही कस्बा के भी गरीब बच्चे शिक्षा ग्रहण करेंगे।

इस मौके पर श्रीराम सिंह, राकेश पांडेय, विजय शंकर वर्मा, अनिल सिंह, राम शृंगार यादव, बीरेंद्र यादव, अशोक सिंह, विनोद कुमार सोनी, बृजेश त्रिपाठी, पुरूषोत्तम यादव मौजूद रहे। अध्यक्षता ग्राम प्रधान बृजराज सिंह एवं संचालन रामायण सिंह ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें