फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: चार्जिंग स्टेशन का फाउंडेशन तैयार, मार्च तक चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। परिवहन निगम की जिले में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की पहल तेज हो गई है। जिला मुख्यालय से चार किमी दूर जीराबस्ती स्थित रोडवेज वर्कशाॅप में चार्जिंग स्टेशन का फाउंडेशन तैयार होने लगा है।
विज्ञापन

चार्जिंग स्टेशन के तैयार होने के बाद जिले से इलेक्ट्रिक बसों का मार्च तक संचालन होने की उम्मीद है। इससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। वहीं, प्रदूषण का भी खतरा कम होगा। परिवहन निगम के आजमगढ़ परिक्षेत्र के सात डिपो में बलिया में पहला चार्जिंग स्टेशन तैयार होगा। निगम की तरफ से 10 इलेक्ट्रिक बस उपलब्ध कराए जाने की घोषणा पहले ही हो चुकी है। ऐसे में मार्च तक चार्जिंग स्टेशन को तैयार होने की उम्मीद जताई जा रही है। चार्जिंग पॉइंट स्टेशन के लिए सभी लाइन अंडरग्राउंड बिछाई जाएगी। एक बार फुल चार्ज होने में बस को चार से पांच घंटे का समय लगेगा। चार्ज होने के बाद 200 किलोमीटर का सफर तय किया जा सकेगा। चर्जिंग स्टेशन के लिए बिजली विभाग से 240 वाट का कनेक्शन परिवहन निगम की तरफ से लिया गया है। एआरएम प्रेम चंद ने बताया कि जीराबस्ती वर्कशाॅप में चार्जिंंग स्टेशन का कार्य तेजी से चल रहा है। फाउंडेशन का कार्य लगभग पूरा हो गया है। मार्च तक इलेक्ट्रिक बस मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें