फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: झटका मशीन ने एक झटके में छीन ली पूर्व प्रधान की पत्नी की सांसें, खेत में पाइप बिछाते समय हुई मौत

Fri, 13 Mar 2026 10:58 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

Ballia News:  बलिया जिले में झटका मशीन के करंट की चपेट में आने से पूर्व प्रधान की पत्नी की मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब पूर्व प्रधान की पत्नी अपने खेत में सिंचाई के लिए पाइप बिछा रही थीं।  
विज्ञापन
रोती- बिलखती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया शहर से सटे निधरिया गांव में झटका मशीन की चपेट में आने से पूर्व प्रधान की पत्नी की मौत हो गई। घटना की खबर लगते ही गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है। वहीं इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त रहा। 

विज्ञापन


क्या है मामला
फेफना थाना के निधरिया गांव में खेत के घेराबंदी में झटका मशीन लगा हुआ था। शुक्रवार को पूर्व प्रधान लाल बिहारी की पत्नी लक्ष्मी देवी (48)  खेत की सिंचाई के लिए पाइप बिछा रही थीं, उसी दौरान पड़ोसी के खेत में घेराबंदी के लिए लगाए गए तार में झटका मशीन का करंट आया, जिसकी चपेट में आने से लक्ष्मी देवी अचेत हो गईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने देखा तो दौड़कर डंडा मारकर करंट छुड़ाया और इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं खेत में झटका मशीन लगाने से ग्रामीणों में आक्रोश है। फेफना थाना प्रभारी विश्वदीप सिंह ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें