फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी---

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। भाजपा कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की द्वितीय पुण्य तिथि रविवार को मनाई गई। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वे भारत के ही नहीं बल्कि विश्व के एक महान नेता थे। उनका पूरा जीवन निर्धनों व वंचितों की सेवा के लिए समर्पित रहा।
विज्ञापन

कहा, कि उन्होंने पोखरण में सफलतापूर्वक परमाणु परीक्षण कराकर पूरी दुनिया में भारत की अटल मजबूती का संदेश दिया। पाकिस्तान के साथ कारगिल युद्ध में अटल जी के दृढ़ नेतृत्व में भारतीय सेना ने अद्वितीय पराक्रम का परिचय देते हुए पाकिस्तानी घुसपैठियों का पूरी तरह से सफाया कर दिया। उनके कार्यकाल में अनेक महत्वपूर्ण आर्थिक व संरचनात्मक सुधार किए गए। स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना एवं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत गांवों शहरों को सड़कों से जोड़ा गया, जिसके कारण भारत में आर्थिक विकास को एक नई गति मिली। इस मौके पर प्रदीप सिंह, संजीव कुमार, अमिताभ उपाध्याय, संतोष सिंह, करण वर्मा, सुनिल गुप्ता आदि रहे।
उधर, संसदीय कार्य राज्य मन्त्री आनन्द स्वरूप शुक्ल के कार्यालय पर अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संजीव कुमार डम्पू ने अध्यक्षता की। कृष्णा पांडेय ने कहा कि अटल जी व्यक्ति नहीं विचार थे। अमित दुबे ने कहा कि आज भी अटल जी का विचार प्रासंगिक हैं। इस मौके पर अनुभव सिंह, अभिषेक सोनी, पंकज मिश्र, श्यामबाबू, प्रेम राय, अभिजीत सिंह अंकुर, राजू पाण्डेय, शशिकान्त चौबे, विमल पाठक, घनश्याम पाण्डेय, अरुण कुमार, दिनेश श्रीवास्तव, रोहित शर्मा, अनूप वर्मा, संजय गुप्ता, अनिल सिंह, अजय गिरी आदि रहे।
विज्ञापन

मोदी सरकार में साकार हो रहा वाजपेयी का सपना: मस्त
बैरिया। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि रविवार को दोकटी में मनाई गई। इस दौरान सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त के आवास पर पहुंचे ग्रामीणों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। सांसद कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी देश के आमलोगों के दिल में बसते थे। देश भर के लोग उनके विचारों का हृदय से सम्मान करते थे। वे बिना रुके बिना थके देश को प्रगति के पथ पर ले जाने तथा आम लोगों खासकर हरेक वर्ग के दबे कुचले गरीब वर्ग के लोगों का जीवन स्तर सुधारने तथा उन्हें विकास के मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया। कारगिल युद्ध में उन्होंने दुनिया को दिखा दिया कि हमारी सेना दुनिया की सबसे मजबूत सेना है। कारगिल विजय के बाद देश की सेना का लोहा दुनिया ने माना। मोदी सरकार वाजपेयी के सपनों को साकार कर रही है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, पूर्व प्रमुख कन्हैया सिंह, श्यामू उपाध्याय, रामप्रकाश सिंह, डा. विपलेन्दु प्रताप सिंह, विनय सिंह, सुशील पांडेय आदि रहे।
बेल्थरारोड: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथिभाजपा नेता देवेंद्र गुप्त के आवास पर मनाई गई। इस दौरान सहती राजभर एडवोकेट ने कहा कि अटल भारतीय राजनीति के शलाका पुरुष थे। इस मौके पर धर्मेंद्र सोनी, सुभाष जायसवाल, अमीरचंद गुप्त, खड़क सिंह, प्रेम राजभर, राजीव जायसवाल, नीरशंकर मोदनवाल आदि मौजूद रहे।
जयप्रकाश नगर: क्षेत्र के लक्ष्मण छपरा गांव निवासी समाजसेवी रणधीर सिंह नन्हें के नेतृत्व में आवास पर रविवार को पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेई की द्वितीय पुण्यतिथि मनाई गई। उनके चित्र पर नन्हें के साथ साथ गांव के लोगों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।, इस मौके पर पिंटू सिंह, काशीनाथ पांडेय, पूरी पांडेय, धनु सिंह, धर्मनाथ साह, संजय पटेल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें