फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: नितिन गडकरी से मिले पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त

विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ​नितिन गड़करी से मिलकर वार्ता करते पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त। स्वयं
विज्ञापन
बैरिया। भारतीय किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने शुक्रवार को दिल्ली में भूतल परिवहन मंत्री भारत सरकार नितिन गडकरी से मुलाकात की है। इस दौरान उन्होंने बलिया के विकास पर चर्चा की।
विज्ञापन

उन्होंने बलिया लोकसभा क्षेत्र से जुड़े राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास और सड़क निर्माण से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रीय मंत्री के साथ विस्तृत चर्चा की। मुलाकात के दौरान पूर्व सांसद ने बलिया लोकसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्गों की स्थिति, प्रस्तावित परियोजनाओं तथा क्षेत्र के लोगों को बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध कराने से जुड़े विषयों को प्रमुखता से रखा।
पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने आरा–बलिया मार्ग की स्वीकृति के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि आरा–बलिया मार्ग की स्वीकृति से बलिया सहित आसपास के क्षेत्रों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

बलिया लोकसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास से स्थानीय लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी और क्षेत्र के विकास को नई गति प्राप्त होगी। भूतल परिवहन मंत्री ने पूर्व सांसद को आश्वस्त किया कि जो भी उनके प्रस्ताव मिले हैं, या मिलने वाले हैं। उसे स्वीकृत कर पूरा करने का मार्ग प्रशस्त किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें