फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने एसपी को ज्ञापन सौंप कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। चितबड़ागांव थाना के एक गांव की दुष्कर्म पीड़ित महिला के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने भाजपा के पूर्व विधायक रामइकबाल सिंह के नेतृत्व में बुधवार को पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ को ज्ञापन सौंपा। जिसमें आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि 28 नवंबर 2019 को चितबड़ागांव थाना के एक गांव की महिला को रसड़ा निवासी व जीवन बीमा का अभिकर्ता दयाशंकर वर्मा ने बीमा की रसीद देने के लिए रसड़ा स्थित अपने निजी कार्यालय पर बुलाया और नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया। बाद में डीआईजी के निर्देश पर कोतवाली में धारा 376 व 328 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। लेकिन अब तक आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी। मामले को लेकर पूर्व विधायक रामइकबाल सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक से मिल कर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। विधायक ने बताया कि एसपी ने तीन दिन का समय मांगा है। अगर तीन दिन के अंदर कार्रवाई नहीं होती है तो आगे रणनीति बनाकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। उधर, रसड़ा कोतवाल का कहना है कि जांच रिपोर्ट में किसी भी नशीले पदार्थ देने की पुष्टि नहीं की गई है और न ही विवेचना में दुष्कर्म की घटना की बात प्रकाश में आ रही है। यह मामला एक मकान को कब्जा करने को लेकर रचा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें