फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पूर्व विधायक और पूर्व सांसद के बेटे पर जान से मारने के लिए फायरिंग का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। बैरिया थाने के दो दिग्गज भाजपा नेताओं के बीच मारपीट के मामले से क्षेत्र का माहौल गरमाया है। रविवार की देर रात पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 27 नामजद और कई अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है। एएसपी कृपाशंकर ने कहा कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। सुरक्षा को लेकर पर्याप्त पुलिस फोर्स मौजूद है।
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि पुलिस ने पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह (भाजपा) के पुत्र हजारी सिंह की तहरीर पर पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के बेटे विपुलेंद्र प्रताप, ब्लाॅक प्रमुख कन्हैया सिंह, चचेरे भाई अभिनंदन सिंह, प्रशांत उपाध्याय, राजेश सिंह, रवि उपाध्याय, शशिकांत सिंह, दीपक सिंह व 15 अज्ञात पर जानलेवा हमला सहित अन्य मामले में मुकदमा दर्ज किया है।
वहीं, दूसरे पक्ष विपुलेंद्र प्रताप की ओर से प्रशांत उपाध्याय की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह उनके पुत्र हजारी सिंह, अभय सिंह, रुद्र प्रताप सिंह, उदय प्रताप सिंह, रोहन प्रताप सिंह, रितेश कुमार सिंह, धनंजय वर्मा, बजरंगी सिंह, आदित्य सिंह अटल, चंद्रभूषण सिंह, दुर्गेश सिंह, सोनू सिंह, अंकुर सिंह, शिवम सिंह, कमलेश सिंह, प्रभंजन प्रताप सिंह व कई अज्ञात पर जानलेवा हमला, डकैती व तोड़फोड़ का मुकदमा दर्ज किया है। सोमवार को सुरक्षा को लेकर क्षेत्र में पांच थानों की पुलिस फोर्स तैनात रही। उच्चाधिकारी लगातार नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन

ये था मामला : हल्दी थाना के पचरूखिया गंगा घाट पर रविवार को दाह संस्कार के दौरान पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के बेटे विपुलेंद्र प्रताप सिंह और पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह समर्थकों के साथ पहुंचे थे। दोनों के समर्थकों में कहासुनी हो गई। इसके बाद मारपीट हो गई। बीचबचाव के बाद पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह घर लौट गए। इस बीच मारपीट की खबर पर पूर्व विधायक के पुत्र हजारी सिंह गांव के समर्थकों के साथ देवराज ब्रह्म बाबा मोड़ के पास पहुंच गए। विपुलेंद्र को आता देख हजारी सिंह ने कार से विपुलेंद्र प्रताप के वाहन में टक्कर मार रोक लिया। एक-दूसरे के समर्थक भिड़ गए। इसमें हजारी सिंह और विपुलेंद्र प्रताप सहित कई लोग घायल हो गए। पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह अपने घायल हुए बेटे व समर्थकों के साथ बैरिया थाने पर पहुंच गए। पुलिस ने घायलों को मेडिकल व इलाज के लिए सीएचसी सोनबरसा भेजा।
रिवाॅल्वर से फायरिंग का आरोप : पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह के पुत्र हजारी सिंह ने तहरीर में कहा कि रविवार की शाम देवराज ब्रह्ममोड़ पर वह बैठे थे। इसी दौरान विपुलेंद्र प्रताप सिंह, अभिनंदन सिंह, कन्हैया सिंह समर्थकों के साथ वाहन से जा रहे थे। मुझे देखकर वाहन रोककर जान से मारने के लिए गर्दन पर चाकू चलाया और लाठी-डंडे से हमला किया। इसी बीच विपुलेंद्र प्रताप सिंह ने रिवाॅल्वर से फायरिंग की।
पूर्व विधायक पर भी फायरिंग का आरोप : विपुलेंद्र प्रताप सिंह की ओर से सोनबरसा निवासी प्रशांत उपाध्याय ने दी तहरीर में आरोप लगाया कि चाची का दाह संस्कार पचरूखिया घाट पर कर रहे थे। पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह पहुंचे। हम लोग दुखी होने के कारण सुरेंद्र सिंह से बातचीत नहीं कर सके। इसी से नाराज होकर पूर्व विधायक अपशब्द कहते हुए चल दिए। पूछने पर उलझ गए। अंतिम संस्कार करके घर लौट रहे थे कि बैरिया देवराज ब्रह्म बाबा मोड़ पर पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, हजारी सिंह ने 20 से 25 समर्थकों के साथ वाहन को रोक लिया। ईंट-पत्थर, लाठी-डंडा व धारदार हथियारों से हमला किया। पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने फायरिंग की। गोली मेरे कान को छूते हुए निकल गई। कई लोग लहूलुहान व घायल हो गए। गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त कर दी गईंं। गाड़ी में रखा एक बैग लेकर विपक्षी भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें