फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पूर्व मंत्री ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, क्षेत्र में विकास की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकन्दरपुर। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास को लेकर शुक्रवार को लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर पूर्व मंत्री राजधारी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। क्षेत्र की पांच प्रमुख समस्याओं और विकास योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए इन मांगों को शीघ्र पूरा करने का अनुरोध किया।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री राजधारी ने सबसे पहले सिकंदरपुर क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण खरीद घाट पुल के निर्माण कार्य का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि यह पुल घाघरा नदी पर प्रस्तावित है और इसका निर्माण कार्य कई वर्षों से अधर में लटका हुआ है। क्षेत्रीय लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। मुख्यमंत्री से इस पुल के कार्य को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूर्ण कराने की मांग की।
साथ ही जिगिरसड़ गांव में नवनिर्मित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज की चर्चा करते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि भवन का निर्माण पूर्ण हो चुका है, लेकिन अब तक कॉलेज का संचालन शुरू नहीं हो सका है। राजधारी ने बालूपुर गांव में एक नए विद्युत सबस्टेशन की स्वीकृति की मांग करते हुए कहा कि क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। इसके अलावा पूर्व मंत्री ने पूर गांव सभा में पूर्व में स्वीकृत स्पोर्ट्स कॉलेज की स्थिति पर भी चिंता जताई। साथ ही सिकंदरपुर से मालीपुर तक नहर की पटरी का चौड़ीकरण एवं पक्कीकरण भी पूर्व मंत्री की प्रमुख मांगों में शामिल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें