फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: नकाबपोश बदमाशों ने दुकानदार पर किया चाकू से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। नगर निवासी व्यापारी राहुल गुप्ता (28) पर शुक्रवार की रात नकाबपोश बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। शुक्रवार की देर शाम तेज हवा के चलते वह कृषि मंडी स्थित अपनी दुकान का सामान सुरक्षित करने के लिए गए हुए थे।
विज्ञापन

जैसे ही राहुल अपनी दुकान पर पहुंचे, चार-पांच नकाबपोश युवक वहां आ धमके तथा बिना किसी विवाद के राहुल पर धारदार हथियार से हमला कर लहूलुहान कर दिया।
आनन- फानन में घायल व्यापारी को सीएचसी सीयर ले जाया गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। हमले के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष प्रशांत कुमार मंटू ने घटना पर आक्रोश जताते हुए हमलावरों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें