फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व आईपीएस ने की ठगी मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने दो दिन पहले अमृतपाली इलाके में रहने वाली मंजू देवी को भ्रमित कर 1.5 लाख के गहने उतरवा लेने के मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मंजू देवी के पुत्र मनीष कुमार सिंह छत्तीसगढ़ में सीआरपीएफ में तैनात हैं। उन्होंने अमिताभ ठाकुर से संपर्क कर घटना से जुड़ी सीसीटीवी फुटेज मुहैया कराई। उसमें नीली शर्ट पहने एक युवक मोटरसाइकिल से आ कर दुकान के पास रुकता दिखता है। उसके बाद सफेद शर्ट पहने दो युवक आते हैं। वे मंजू देवी से बात करते हैं। एक युवक मंजू देवी को कुछ खाने को देता है। इसके बाद वे गहने उतरवा कर चले जाते हैं। अमिताभ ने डीआईजी आजमगढ़ तथा एसपी बलिया को भेजे अपने ट्वीट में कहा कि फुटेज में मोटरसाइकिल और तीनों युवक के चेहरे साफ दिख रहे हैं। डीआईजी ने बलिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें