फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पूर्व प्रधान के नाती पर कुल्हाड़ी से हमलाकर हत्या

विज्ञापन
मनियर थाना क्षेत्र के महलीपुर गांव निवासी मृतक चंदन। फाइल फोटो, परिजन
विज्ञापन
मनियर (बलिया)। थाना क्षेत्र के महलीपुर गांव के पूर्व प्रधान के नाती चंदन राजभर (24) को शनिवार की रात बदमाशों ने कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी।
विज्ञापन

शव को सड़क के बीच छोड़कर भाग गए। राहगीरों की सूचना पर पहुुंचे परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। बदमाशों ने छह बार वार किए हैं।
घटना की खबर लगते ही मौके पर एएसपी उत्तरी दिनेश शुक्ल, सीओ बांसडीह पहंुचे। जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। युवक के पिता गणेश राजभर की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद गांव के ही रघुनंदन राजभर, अभिनंदन राजभर व इनके रिश्तेदार राजू राजभर निवासी करंबर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। सुरक्षा को लेकर गांव में पुलिस फोर्स तैनात है। फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंच साक्ष्य जुटाए।
महलीपुर गांव निवासी पूर्व प्रधान विमला देवी के नाती चंदन राजभर 12वीं पास कर चार साल से घर पर रहते थे। और पिता का खेती में सहयोग करते थे। युवक के पिता गणेश राजभर ने बताया कि रात में नौ बजे के बाद बेटा चंदन डेरे से घर खाना खाने जा रहा था। गांव के पास सड़क के किनारे पुलिया के पास घात लगाए बदमाशों ने बेटे को दबोच कर मुंह दबाकर बंद कर दिया। इसके कुल्हाड़ी से हमला कर लहूलुहान कर दिया। अचेत अवस्था में सड़क के बीचोबीच छोड़कर भाग गए। राहगीरों की सूचना पर हमलोग पहुंचे तो खून से लथपथ बेटे को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौत की खबर लगते ही चंदन की फूलमती देवी, छोटे भाई अमित, बहन रानी का रो-रोकर बुरा हाल रहा। घटना की खबर लगते ही उच्चाधिकारी मौके पर पहुंच घटना स्थल का जायजा लेकर परिजनों से घटना की जानकारी ली। आरोपियों को जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।

मनियर थाना क्षेत्र के महलीपुर गांव निवासी मृतक चंदन। फाइल फोटो, परिजन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें