फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 9 को बलिया आएंगे पूर्व सीएम अखिलेश

विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव नौ अक्तूबर को जनपद के सिकंदरपुर तहसील अंतर्गत गोसाईपुर आएंगे। वह सपा के नेता एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी की तेरहवीं में शामिल होंगे। इस दौरान वह शोक संतृप्त परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
विज्ञापन

सपा बलिया के जिला उपाध्यक्ष/प्रवक्ता सुशील कुमार पांडेय कान्हजी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 9 अक्तूबर को सुबह 11 बजे लखनऊ के अमौसी हवाई अड्डे से प्रस्थान कर आजमगढ़ पहुंचेंगे। वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा लगभग 11:45 बजे गोसाईपुर हेलिपैड पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष गोसाईपुर में लगभग 45 मिनट रुकेंगे। इसके बाद वह देवरिया के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें