फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: भाजपा के पूर्व विधायक के बिगड़े बोल- ममता को लंकिनी, इमरान मसूद को शैतान कहा

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। भाजपा के पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने मंगलवार को कहा कि बांग्लादेश से बदतर स्थिति पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद की है। यह सब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की वजह से हुआ है। उन्होंने ममता बनर्जी को लंकिनी और इमरान मसूद को शैतान तक कह डाला। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी पर भी विवादित टिप्पणी की।
विज्ञापन



पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने मंगलवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बात की और कहा कि मुलायम, अखिलेश, शिवपाल, धर्मेंद्र यादव की पार्टी हो या राहुल, सोनिया की पार्टी हो। लालू, तेजस्वी की पार्टी हो या ममता बनर्जी की हो। ये सिर्फ एक परिवार की पार्टियां हैं। ये पार्टियां मुसलमानों का वोट लेने के लिए भारतीय संस्कृति का विरोध कर रही हैं। भारतीय संस्कृति के खिलाफ बोलने वाले नेता भारत में रहने लायक नहीं है। इन पाकिस्तान परस्त नेताओं को बहुत पहले ही पाकिस्तान खदेड़ देना चाहिए था।



बंटवारे का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य है कि उस वक्त ऐसे लोगों को भारत से भगाया नहीं गया। अगर भगा दिया गया होता तो इमरान मसूद जैसे शैतान यहां पनपते नहीं, भारत आज सनातन हिंदू राष्ट्र होता।
विज्ञापन








उन्होंने कहा कि मुस्लिम नेता जानते हैं कि इन पार्टियों के सहयोग के बिना वह चुनाव नहीं जीत सकते। जिस दिन मुस्लिम नेता यह जान जाएंगे कि बिना पार्टियों के सहयोग के हम सिर्फ मुस्लिम वोट से चुनाव जीत जाएंगे, उस दिन इन पार्टियों को छोड़ कर खुद चुनाव लड़ेंगे, जैसे हैदराबाद में ओवैसी अपनी दम पर चुनाव लड़ते हैं।



उन्होंने कहा कि जब मुस्लिम नेता अपने दम पर चुनाव लड़कर जीत जाएंगे, तब सिर्फ इस्लाम होगा और पाकिस्तान होगा। ऐसे में वह दिन दूर नहीं, जब गृह युद्ध छिड़ जाएगा। एक दिन ऐसा आएगा, जब देश की सीमा पर सैनिक लड़ेंगे और देश के अंदर हिंदू देशभक्त लड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें