फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: मई में पहली बार तापमान पहुंचा 40 डिग्री के पार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिले में भीषण गर्मी और उमस का असर होने लगा है। शनिवार की सुबह से ही तीखी धूप रही। मई में शनिवार को पहली बार अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया, इससे लू का असर रहा।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान 40 व न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37 व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इस तरह अधिकतम तापमान में तीन व न्यूनतम में दो डिग्री बढ़ोतरी दर्ज की गई। सुबह से ही गर्मी ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया। दिन चढ़ने के साथ ही बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। दोपहर में सड़कों पर लोग कम दिखाई दिए।
वहीं बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। सूर्य की किरणें बदन का झुलसा दे रही थी। तीखी धूप में सबसे ज्यादा दिक्कत श्रमिकों को हुई। कुछ दूर चलने के पर प्यास लग जा रही थी। गांधी महाविद्यालय मिड्ढा के मौसम वैज्ञानिक प्रो. सुरेश सिंह ने बताया कि तापमान बढ़ने का अनुमान है। अभी कुछ दिनों तक लू का असर बना रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें