फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र के लिए भूमि पूजन

Mon, 10 Oct 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया
विज्ञापन
विद्युत उपकेंद्र के लिए भूमि पूजन करते पूर्व काबीना मंत्री अंबिका चौधरी।
विज्ञापन
कसबा के पानी टंकी के समीप 33/11 केवीए का विद्युत उपकेंद्र का भूमि पूजन पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया। इसके साथ विद्युत उपकेंद्र का कार्य शुरू करा दिया गया। पूर्व मंत्री चौधरी ने कहा कि विद्युत सब स्टेशन बनने के बाद क्षेत्र में बिजली की समस्या से काफी हद तक निजात मिल जाएगी। घरों में अंधेरा नहीं रह जाएगा, हर तरफ उजाला ही उजाला होगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की प्रदेश सरकार ने अब तक जो भी वादे किए उसे  शत-प्रतिशत पूरा किया।
विज्ञापन



कहा कि आने वाले दिनों में हम अखिलेश यादव के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे जिसमें पूरी सफलता मिलने वाली है। गांव के गरीब से लेकर  छात्र, युवा और हर तबका के लोग खुश है। हम लोगों की सरकार ने लैपटाप का वादा किया उसे पूरा कर दिया। अधिशासी अभियंता बृजेश कुमार ने कहा कि गड़वार के समीप जो उपकेंद्र बन रहा है, इसकी क्षमता पांच एमवीए की होगी। जिससे 40 से 45 गांवों को विद्युत आपूर्ति दी जा सकती है। कहा कि दो मई को विधानपरिषद सदस्य अंबिका चौधरी के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री इस उपकेंद्र का शिलान्यास हुआ था। जिसमें एक करोड़ 70 लाख का प्रोजेक्ट है। इस मौके पर एसडीओ आशीष चौहान, एसडीओ आरपीएस यादव, छोटेलाल गुप्त, पूर्व प्रमुख संजय  सिंह, संजय भारती, ग्राम प्रधान ददन राम, हृदय सिंह, पदुमदेव सिंह, दीपक, मुन्ना चौरसिया, नंदजी  यादव आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता व्यापार मंडल के  अध्यक्ष आनंद सिंह तथा संचालन शमीम उर्फ भोला ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें