फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरखों के बताए रास्ते पर जागरुक नागरिक की तरह आगे बढ़ें : कुलपति

विज्ञापन
विज्ञापन
सुखपुरा। गौरीशंकर राय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय करनई के सभागार में संविधान दिवस का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर योगेंद्र सिंह ने दीप प्रज्वलन के बाद सभागार में उपस्थित शिक्षकों एवं छात्राओं को सामूहिक रूप से संविधान की प्रस्तावना पढ़कर सुनाया तथा सभागार में उपस्थित सभी लोगों ने उसे दोहराया।
विज्ञापन

समारोह को संबोधित करते हुए कुलपति ने कहा कि हमारा संविधान विश्व का सबसे बृहद और सुदृढ़ संविधान है। इसमें समाज से जुड़े हुए सभी आयामों के न्याय की बात की गई है। आज ही के दिन हमारे राष्ट्रभक्त महापुरुषों ने आने वाली पीढ़ी को स्वस्थ, सशक्त एवं लोकतांत्रिक समाज की स्थापना की नींव रखी थी और संविधान को अंगीकार किया गया था। हम सभी का यह नैतिक कर्तव्य बनता है कि हम अपने पुरखों के बताए रास्ते पर एक सजग एवं जागरूक नागरिक की तरह आगे बढ़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें