फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सरयू के बढ़ते पानी से गोपालनगर-टांड़ी के 200 घरों में घुसा बाढ़ का पानी

विज्ञापन
गोपालनगर टाड़ी गांव में लोगों के घरों में घुसा सरयू नदी के बाढ़ का पानी। संवाद
विज्ञापन
बैरिया। उत्तरी दियरांचल क्षेत्र में सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। गोपालनगर-टांडी में 200 घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है। कटान पीड़ित गोपालनगर जूनियर हाईस्कूल के पास शरण लिए हुए हैं।
विज्ञापन

बाढ़ की चपेट में राजेश यादव, शैलेश यादव, सुरेंद्र यादव, राजपति यादव, माधव यादव, भरत यादव, रामनाथ यादव, देवनाथ यादव और लालपति यादव समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणों के घर आ गए हैं।
गोपालनगर-टांडी में मोबाइल टावर के सामने बसे दर्जनों परिवार भी बाढ़ से प्रभावित हैं। यहां गणेश यादव, मुखराम यादव, शिवजी यादव, महेश यादव और रामनरेश यादव समेत लगभग सभी परिवारों के घरों में पानी प्रवेश कर गया है। कई परिवारों को आवागमन के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बाढ़ पीड़ितों ने क्षेत्रीय लेखपाल पर मौके पर नहीं पहुंचने और उनकी समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों के अनुसार तहसील प्रशासन की ओर से एक छोटी नाव उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें