भरौली गोलंबर पर लाल बालू लदा ट्रक को पार करने के लिए बैरिकेडिंग हटाते लोग तथा उसे हटाने से रोकत
बलिया। भरौली गोलंबर पर बृहस्पतिवार की सुबह लाल बालू लदे एक ट्रक को जबरन बैरिकेडिंग हटाकर बलिया मार्ग पर निकालने का प्रयास किया गया। पुलिसकरमियों से कुछ लोगों ने बैरिकेडिंग हटाने के लिए झड़प की।
इसका वीडियो वायल हो रहा है। वायरल वीडियो भरौली पिकेट का बताया जा रहा है। जिसमें एक युवक बैरिकेडिंग हटाकर ट्रक को पास करना चाहता है, लेकिन दो पुलिसकर्मी बार-बार बैरियर से ट्रक को रोक देते हैं। बताया जा रहा है कि ट्रक को नरही स्थित दुकान पर ले जाने के लिए वाहन स्वामी द्वारा बैरिकेडिंग हटाने का प्रयास किया गया। पुलिसकर्मियों ने इसका विरोध करते हुए ट्रक को आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश की। चालक ट्रक को बैरिकेडिंग पर चढ़ाने का प्रयास करता है। वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है।
इस बाबत एएसपी दक्षिणी संजय वर्मा ने कहा कि भरौली गोलंबर पर एक ट्रक चालक द्वारा जबरदस्ती ट्रक को नरही की तरफ ले जाने का प्रयास किया गया, रोकने पर पुलिसकर्मी से अभद्रता की गई। चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।