फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्तियों में घुसा बाढ़ का पानी, घाघरा फिल्हाल स्थिर

विज्ञापन
एनडीआएफ टीम के साथ रबर बोट से बाढ़ मे घिरे लोगों से मिलने पहुंचे जिलाधिकारी व अन्य अधिकारी - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बेल्थरारोड। उफनाई घाघरा का पानी तटवर्ती कई किलोमीटर भूभाग में फैल गया है। कई गांव की बस्तियों में बाढ़ का पानी घुस गया है। लाल निशान से पांच सेंटीमीटर ऊपर बहने वाली नदी का जलस्तर फिलहाल स्थिर है। फिर भी नदी की प्रकृति में अप्रत्याशित परिवर्तन से तटवर्ती दर्जनों ग्रामों के हजारों लोग सहम गए हैं। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गुरुवार को अपराह्न जलस्तर 64.060 मीटर रिकॉर्ड किया गया जो लाल निशान 64.010 से पांच सेंटीमीटर अधिक है।
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग के अनुसार घाघरा का जलस्तर खतरे के निशान से पांच सेंटीमीटर ऊपर स्थिर हो गया जबकि अगले 24 घंटे में जलस्तर में कमी होने का अनुमान किया है। जलस्तर में कमी के संकेत से लोगों ने राहत की सांस ली है। उधर, बाढ़ का पानी रिहायशी क्षेत्रों में फैल गया है। तुर्तीपार के माली बस्ती और मल्लाह बस्ती में बाढ़ का पानी फैल गया है। हाहानाला, तुर्तीपार और हल्दीरामपुर रेगुलेटर पर पानी का दबाव बढ़ गया है। बलिया- सोनौली मार्ग के किनारे से होकर पानी बह रहा है। बेल्थराबाजार के गौतमबुद्ध घाट स्थित मंदिर पानी से घिर गया है। हल्दीरामपुर के कई क्षेत्रों में बाढ़ का पानी फैल गया है। नदी के तेवर अब नरम होने की उम्मीद से बाढ़ की संभावना फिलहाल टल गई है। नदी के मिजाज में परिवर्तन को लेकर तटवर्ती लोग सहमे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें