फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू के जलस्तर में घटाव जारी, कई जगह होने लगे कटान

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। उफनाई सरयू नदी के जलस्तर में निरंतर कमी हो रही है। लाल निशान से 13 सेंटीमीटर ऊपर बहने के बाद जलस्तर में कमी का सिलसिला शुरू हो गया, जो शुक्रवार की शाम तक जारी रहा।
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग के अनुसार शुक्रवार को जलस्तर 63.960 मीटर दर्ज किया गया, जो लाल निशान 64.010 से 0.050 मीटर नीचे है। जलस्तर लाल निशान से नीचे चले जाने से तटवर्ती दर्जनों ग्रामों के हजारों लोगों ने राहत की सांस ली है, लेकिन बाढ़ का खतरा अभी पूरी तरह टला नहीं है। उधर, जलस्तर में कमी से कुछ स्थानों पर कटान हो रही है।
हालांकि चैनपुर गुलौरा व टगुनिया के बीच बने कटानरोधी ठोकर के चलते संबंधित क्षेत्रों में कटान से राहत है, लेकिन अन्य क्षेत्रों में कटान हो रही है। तटवर्ती भूमि कट-कट कर नदी की जलधारा में विलीन हो रही है।
विज्ञापन

सरयू नदी के तटवर्ती इलाकों में नदी के पानी की रफ्तार कम होने के बाद भी तटवर्ती इलाको में पानी लगा हुआ है। डुहा बिहरा, खरीद, कठौड़ा, निपनिया, बसारिखपुर में जलस्तर घटने के साथ कृषि योग्य भूमि कट कर नदी में समाहित हो रही है। वहीं सभी सात बाढ़ चौकियों पर नदी की पल-पल की निगरानी के लिए चौकसी बढ़ा दी गई है।
अब तक एक भी गांव बाढ़ प्रभावित नहीं
बांसडीह। तहसील क्षेत्र में बाढ़ के दृष्टिगत प्रशासन अलर्ट है और बाढ़ को लेकर सारी तैयारियां लगभग पूर्ण भी कर ली गई हैं। शुक्रवार को उप जिलाधिकारी बांसडीह दुष्यंत कुमार मौर्य ने बताया कि तहसील क्षेत्र में अभी तक एक भी गांव बाढ़ से प्रभावित नहीं हैं। उपजिलाधिकारी ने बताया कि हम बीच बीच में बाढ़ सम्भावित जगहों पर जाकर स्थिति की जायजा ले रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें