फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सुबह 8 बजे कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण

विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस के लिए सजाया गया रेलवे स्टेशन परिसर। संवाद
विज्ञापन
बलिया। 80 वां स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। तिरंगे के रंग में कार्यालयों के भवन व ऐतिहासिक स्थल रंग उठे हैं। 15 अगस्त को सुबह सात बजे जिले के सभी इलाकों में प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इसके बाद सुबह 8 बजे कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ध्वजारोहण करेंगे। इसके पहले सुबह 5.30 बजे मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा व गिरजाघरों में सामूहिक प्रार्थना सभा का आयोजन होगा।
विज्ञापन

सुबह 6.30 से 7.30 बजे तक बालक-बालिकाओं की दौड़ वीर लोरिक स्टेडियम से शुरू होकर टकरसन पंचायत भवन से वापस वीर लोरिक स्टेडियम पहुंचेगी। सुबह 7 बजे से 7.45 बजे तक शहर सहित ग्रामीण इलाकों में बच्चों की रैली निकलेगी। वहीं, 7.30 बजे महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई की जाएगी। सुबह 8 बजे कलेक्ट्रेट समेत सभी सरकारी कार्यालयों पर झंडात्तोलन होगा। वहीं, 9.30 बजे परिवहन मंत्री चंद्रशेखर उद्यान में झंडात्तोलन करेंगे।
10.15 बजे सभी सरकारी, गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों में ध्वाजारोहण के सामूहिक राष्ट्रगान का कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके बाद अस्पताल में फल वितरण व स्वच्छता अभियान के तहत सफाई अभियान चलाया जाएगा। शाम का चार बजे बापू भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए कलेक्ट्रेट, विकास भवन, पुलिस लाइन समेत सभी सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों के साथ कई भवनों को भी प्रकाशमय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें