फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: चोरी की पांच बाइक बरामद, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह (बलिया)। कोतवाली पुलिस ने सोमवार को अंतरराज्यीज मोटर साइकिल चोर गिरोह के तीन सदस्यों को चोरी की पांच मोटरसाइकिलों के साथ गिरफ्तार किया है। जबकि दो आरोपी भाग गए।
विज्ञापन

पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान कृष्णा कुमार, रितेश भारती, मो. इमरान अंसारी निवासी कुम्हिया थाना सुखपुरा के रूप में हुई है। जबकि भागने वाले आरोपी विशाल राजभर निवासी सुखपुरा कस्बा व विशाल राजभर निवासी भोजपुर हैं।
कोतवाली प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस टीम के साथ मैरिटार चौराहे पर वाहन चेकिंग हो रही थी। पांच बाइक पर एक-एक व्यक्ति आते दिखे। पुलिस ने जब टार्च की रोशनी से उन्हें रुकने का इशारा किया, तो वे भागने लगे। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी की और तीन अभियुक्तों को चोरी की पांच मोटरसाइकिलों के साथ पकड़ लिया। जबकि दो अन्य भाग गए।
विज्ञापन

कड़ाई से पूछताछ करने पर गिरफ्तार आरोपितों ने स्वीकार किया कि वे गिरोह बनाकर बलिया, बिहार, गाजीपुर, मऊ सहित विभिन्न स्थानों से मोटरसाइकिलें चोरी करते थे और उन्हीं से बंद घरों में भी चोरी करते थे। उन्होंने बांसडीह थाना क्षेत्र के अलावा रेवती और बांसडीह रोड थाना क्षेत्रों में भी चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूल की। आरोपियों ने बताया कि चोरी का पूरा माल विशाल राजभर के पास रहता था। वह उसे बेचकर हिस्सा बांटता था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पांच चोरी की बाइक, तीन मोबाइल फोन और 630 रुपये बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें