बलिया-बांसडीह मार्ग पर सोहाडीह गांव के समीप हुए सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त स्कार्पियो। जागरुक प
घोघा। बांसडीह-बलिया मुख्य मार्ग पर स्थित सहोडीह चट्टी पर मंगलवार की शाम अनियंत्रित स्कॉर्पियो चाय की दुकान में घुस गई। स्कार्पियो की चपेट में आने से रामाशीष बिंद, संतोष बिंद, राम वृक्ष और उनके रिश्तेदार गोपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी को जिला चिकित्सालय भेजवाया। इलाज के दौरान गोपाल की मौत हो गई। पुलिस ने स्कॉर्पियो को कब्जे में ले लिया। बांसडीह की तरफ से तेज रफ्तार में स्कार्पियो साहोडीह चट्टी पर सड़क किनारे गुमटी को टक्कर मारते हुए चाय की दुकान में घुस गई। चार पी रहे साहोडीह गांव निवासी रामाशीष बिंद, संतोष बिंद, राम वृक्ष और रिश्तेदार गोपाल घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को जिला चिकित्सालय भिजवाया। दुर्घटना के बाद स्कार्पियो सवार भाग गए। भीड़ ने स्कॉर्पियो में तोड़फोड़ की। सूचना पर सीओ जयशंकर मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और भीड़ को शांत किया। जेसीबी बुलाकर स्कार्पियो को कोतवाली लेकर चले गए। सीओ जयशंकर ने चालक पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया।