फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दुकानें टूटी, तीस हजार वसूला जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। नगर पालिका प्रशासन ने शहर में शुक्रवार को भी अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। माल्देपुर से जलालपुर के समीप पेट्रोल पंप तक चले अभियान में पांच दुकानों को ध्वस्त किया गया। इसमें तीस हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

जिला प्रशासन और नपा की सभी टीम ने माल्देपुर से लेकर जलालपुर राजधानी रोड तक शेड लगाकर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया और अवैध निर्माण को हटाया। पुलिस के साथ नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा के नेतृत्व में नपा कर्मी प्रमोद सिंह, सनी, प्रवीन, राजन पटवा, ट्रैक्टर जेसीबी के साथ मुख्य बाजार पहुंचे। जेसीबी मशीन और प्रशासनिक अमले को देखकर अतिक्रमणकारियों मेंअफरातफरी मची रही। मार्ग के दोनों तरफ पटरियों पर अतिक्रमण के कारण जाम की समस्या बनी रहती थी। आने-जाने वालों को दिन भर लंबे जाम से जूझना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी पैदल चलने वाले राहगीरों को होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें