फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन से लापता दो किशोरों का नहीं मिला सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। खेजुरी थाना क्षेत्र के बेलौना निवासी दो किशोर मंगलवार से गायब हैं। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की है। उनकी बेगुसराय स्टेशन तक लोकेशन पुलिस को मिली है।
विज्ञापन

क्षेत्र के खड़सरा (बेलौना) निवासी खलील अंसारी का 16 वर्षीय पुत्र दानिश अंसारी 24 मई की सुबह करीब 10 बजे घर से गायब है। उस दिन घर के सदस्य रतसड़ में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। शाम को परिजन जब घर लौटे तो वह नहीं मिला। दानिश का पड़ोसी सुरेश प्रजापति का पुत्र मोहित प्रजापति (12) भी उसी दिन से गायब है। सुरेश प्रजापति ने मंगलवार को दोपहर बाद उसकी खोजबीन शुरू की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। एक व्यक्ति ने बताया कि दोनों एक साथ कहीं जा रहे थे। दानिश के हाथ में एक बैग भी था। दानिश ने दसवीं की बोर्ड परीक्षा दी है तो मोहित कक्षा सात का विद्यार्थी है। एसएचओ अखिलेश कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। घर से निकलने के बाद दोनों नाबालिग गरीब नवाज ट्रेन से बिहार गए हैं। यात्रा के दौरान उसमें से एक युवक ने किसी व्यक्ति के मोबाइल से अपने एक दोस्त से बात की थी। उस नंबर पर संपर्क करने पर पता चला कि दोनों ने बेगूसराय तक यात्रा की थी। उसके बाद उनका लोकेशन पता करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें