फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 63 करोड़ से पांच सड़कें बनेंगी, 6 साल से था मरम्मत का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। अप्रैल से लोक निर्माण विभाग की ओर से बैरिया विधानसभा अंतर्गत पांच सड़कों का पुननिर्माण 63 करोड़ रुपये से किया जाएगा। पहली किस्त जारी हो चुकी है। लोगों छह साल से ज्यादा समय से मरम्मत की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता अमित कुमार सिंह ने बताया की एनएच-31 के राघव सिंह के डेरा से कर्ण छपरा- ठाकुरी बाबा के मठिया तक तीन किलोमीटर लंबी सड़क जिसकी चौड़ाई 5.50 मीटर है, पांच करोड़ की लागत से बनवाई जाएगी।
रानीगंज बाजार से मठ जोगिंदर गिरी तक कल 4.30 किलोमीटर लंबी सड़क जिसकी चौड़ाई 5.50 मीटर होगी, 11.30 करोड रुपये की लागत से बनवाई जाएगी। केहरपुरा से नवकागांव व अचलगढ़ होते हुए दलछपरा रेलवे फाटक तक लगभग 8 किलोमीटर लंबी सड़क 14 करोड़ की लागत से बनेगी। इसके लिए भी धन अवमुक्त हो चुका है।
विज्ञापन

उक्त सड़क की चौड़ाई 5.50 मीटर होगी। गंगा पांडेय के टोला से होते हुए करमानपुर अमर शहीद गेट से होकर नारायणगढ़ ढाला होकर दुर्जनपुर चट्टी तक जाने वाली लगभग 6 किलोमीटर लंबी सड़क जिसकी चौड़ाई 5.50 मीटर होगी 16 करोड़ लागत से बनेगी। टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो गयी है। बीएसटी बांध से लच्छूटोला होते हुए मुरलीछपरा काली मंदिर और वहां से दलकी होते हुए लालगंज तक 6 किलोमीटर लंबी सड़क लगभग 16 करोड़ की लागत से 5.50 मीटर चौड़ी बनेगी।
तालिबपुर-सुरेमनपुर-बकुलहा रेलवे स्टेशन मार्ग की स्वीकृति हो चुकी है। इस पर धन का आवंटन बाकी है, धन का आवंटन होते ही इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।अवर अभियंता ने बताया के कोटवा ब्लॉक से जगन के डेरा,बिन्द के टोला- जवाहर टोला-जमालपुर इंटर कॉलेज-चकिया होते हुए रेवती मार्ग तक 5.50 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
इसके स्वीकृति का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। देवपुर मठिया रेगुलेटर से होकर हनुमानगंज- दुर्जनपुर होते हुए सुरेमनपुर तक 5.50 मीटर चौड़ी सड़क निर्माण के लिए प्रस्ताव स्वीकृत के लिए शासन को भेजा गया है। नौवाबारा से गायघाट तक 5.50 मीटर चौड़ी सड़क के निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। प्रस्ताव स्वीकृत होने के बाद इसमें आगे की प्रक्रिया की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें