बलिया। गंगा व सरयू नदी से बाढ़ के समय होने वाली कटान को रोकने के लिए निरोधात्मक कार्य के लिए शासन से 5 परियोजनाएं मंजूर की हैं।
शासन ने 37.59 करोड़ की स्वीकृत प्रदान करते हुए 5.17 करोड़ की धनराशि जारी कर दी है।
इसमें माल्देपुर के पास अधूरे कटानरोधी कार्य को पूर्ण कराया जाएगा। माल्देपुर में गंगा नदी मुख्य मार्ग से काफी करीब आ गई है। कटान स्थल पर दो परियोजनाओं से कार्य हुआ था। एक परियोजना में धनराशि कम जारी होने से कार्य अधूरा हर गया था। शासन ने कार्य को पूर्ण कराने के लिए धनराशि जारी कर दी है।
नदी की मुख्य धारा ग्रीनफील्ड के करीब बहने से यहां कई तरह की चुनौतियां खड़ी हो गई है। सरयू नदी किनारे टीएस बंधा पर सुल्तानपुर गांव के सामने कटान रोकने के लिए कार्य कराया जाएगा। शासन से बजट जारी हो गया है।