बलिया जिले के उभांव थाने पर तैनात सिपाही दीपनारायण पासवान को गोवंश की तस्करी के मामले में देवरिया जिले के मईल थाना पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी देवेंद्रनाथ ने मंगलवार को उभावं थाने पर तैनात पांच पुुलिस कर्मियों को भी ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया। हालांकि, जब मामले में पुलिस अधीक्षक से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इन्हें लाइन हाजिर कर पुलिस लाइन में स्पेशल ड्यूटी पर बुलाया गया है।
उभांव थाने के सिपाही को गोवंश तस्करी के मामले में मईल थाना पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसके बाद उभांव थाना के कई अन्य कर्मचारी भी संदेह के घेरे में आ गए। लगभग एक माह पूर्व भी दीपनारायण व कई अन्य कर्मचारी पशुओं से लदे ट्रक को मोटी रकम लेकर छोड़ने के मामले में संदेह के दायरे में आए थे।