बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र के कुंवर सिंह चौराहे के पास स्थित एक लाज से पांच लड़कियों संग पांच लोगों को पुलिस ने पांच मई की रात मुखबिर की सूचना पर रंगे हाथ पकड़ा। सभी को थाने लाया गया। जहां सिविल लाइंस चौकी इंचार्ज की तहरीर पर पांच लोगों के विरुद्ध धारा 294 के तहत मुकदमा किया गया। वहीं, पकड़ी गई लड़कियों को पुलिस ने छोड़ दिया। पुलिस ने तहरीर में मामले को अलग रंग दे दिया।
पुलिस रंगरेलियां मनाने के मामले में पहले तो पैसे लेकर दबाने में जुटी थी लेकिन जब उच्चाधिकारियों को इस बात का पता चल गया तो सभी पर छेड़खानी का मामला दर्ज कर चालान कर दिया। उधर, पीडि़तों का कहना है कि पुलिस ने मामले के निपटारे के लिए सभी से पैसा भी लिया और कार्रवाई भी कर दिया। तहरीर के अनुसार, सूचना मिली कि चंद्रशेखर पार्क के समीप पांच-छह की संख्या में कुछ युवक आने जाने वाले व टहलने वाली महिलाओं से छेड़खानी कर रहे हैं। मौके पर सिविल लाइंस चौकी इंचार्ज हमराहियों संग पहुंचे तो पांच व्यक्तियों को महिलाओं के साथ छींटाकशी व अश्लील हरकत करते हुए पाया।
इनके विरुद्ध पुलिस ने भादवि की धारा 294 के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। महिलाओं को छोड़ दिया गया। वहीं, पीडि़तों का कहना है कि पुलिस ने मामले के निपटारे के लिए सभी से पैसा भी लिया और कार्रवाई भी कर दिया। बताया जा रहा है कि इस मामले में एक होटल के मालिक तथा एक भोजपुरी स्टार गायक के ससुुर भी शामिल हैं। हालांकि पुलिस ने तहरीर में मामले को कुछ अलग ही रंग दे दिया है।