फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पांच और आशियाने सरयू में समाए

विज्ञापन
बैरिया क्षेत्र के गोपालनगर टाड़ी में मकान को आगोश में लेने के लिए ठोकर मारती सरयू नदी की लहरें।
विज्ञापन
बैरिया। गोपालनगर टाड़ी के उत्तर टोला में सरयू नदी की कटान जारी है। शनिवार से सरयू नदी की लहरें आशियाने निगल रही हैं। बुधवार को भी पांच लोगों के आशियाने सरयू नदी में समाहित हो गए थे। वहीं, छह लोगों के मकान कटान के मुहाने पर हैं, जो कभी भी सरयू नदी में समा सकता है। बुधवार को रामेश्वर यादव, अवध बिहारी यादव, झलकू यादव, लालजी यादव और नंदजी यादव का आशियाना सरयू नदी में समाहित हो गया। सत्यनारायण यादव, विनय यादव सहित छह लोगों के मकान कटान की जद में हैं।
विज्ञापन




सरयू नदी के उत्पाती लहरों को देखते हुए गांव में अफरातफरी की स्थिति है। गांव के लोग अपना सामान समेट कर सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं। जिनके मकान सरयू नदी के किनारे आ चुके हैं वे लोग अपना आशियाना उजाड़ने लगे हैं। गांव निवासी शंभू यादव, परशुराम यादव, सुकुल यादव, जवाहर यादव, रामनाथ यादव आदि लोगों ने कटान के लिए बाढ़ खंड को जिम्मेदार ठहराते है। कहा कि तेजी से कटान हो रही है। कटान रोधी कार्य सरयू नदी में समाहित हो चुका है। कटानरोधी कार्य के पास ही करीब दो बीघे उपजाऊ जमीन बुधवार को सरयू नदी में विलीन हो गई। इसमें नंदजी यादव की 15 बिस्वा धान की फसल भी शामिल है। शिवाल मठिया गांव के सामने भी बुधवार को कटान शुरू हो चुकी है। सरयू नदी तेजी से बस्ती की तरफ बढ़ रही है। गांव निवासी ओम प्रकाश सिंह, राकेश सिंह, दिलीप चौधरी, वीरेंद्र सिंह व ग्राम प्रधान परमात्मा गोड ने जिलाधिकारी से आग्रह किया कि गांव को बचाने के लिए तत्काल कटान रोधी कार्य शुरू कराया जाए।



गोपालनगर टाड़ी में कटान हो रही है, लेखपाल मौजूद हैं। कटान की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। सभी जरूरी उपाय करके गांव के लोगों को सुरक्षित किया जाएगा। - आलोक प्रताप सिंह, उप जिलाधिकारी, बैरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें