फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग सड़क हादसे में छह वर्षीय बालक समेत पांच जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया क्षेत्र के बैरिया-सुरेमनपुर मार्ग पर शनिवार की दोपहर मधुबनी गांव के सामने कार की टक्कर से बाइक पर सवार बालक सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं कार चालक भी घायल हो गया। आसपास के लोगों ने तीनों को सोनबरसा अस्पताल पहुंचाया। उधर, एनएच 31 पर दो बाइकों की टक्कर में दो लोग जख्मी हो गए।
विज्ञापन

रेवती थाना क्षेत्र के शिवाल मठिया निवासी शंकर चौधरी (27) गुजरात से कार खरीदकर अपने गांव लाए थे। शनिवार को अपनी पत्नी सरिता देवी व मां उर्मिला देवी के साथ तिवारी के मिल्की स्थित महाराज बाबा के मठिया पर पूजा करके वापस गांव जा रहे थे। उधर, बांसडीह से किसी मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने विशुनपुरा निवासी रविकुमार (19), कलावती देवी (40) व प्रिंस (6) बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही मधुबनी के सामने पहुंचे कि कार व बाइक की आमने सामने की टक्कर हो गई। इसमें बाइक पर सवार रविकुमार, कलावती देवी व प्रिंस गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं बाइक के परखच्चे उड़ गए। आसपास के लोगों ने तीनों घायलों को सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया। उधर, कार चालक शंकर चौधरी भी गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची सुरेमनपुर चौकी पुलिस ने कार व बाइक को कब्जे में ले लिया है। इसी क्रम में एनएच-31 पर बैरिया दलित बस्ती के पास रविदास मंदिर के सामने दो बाइकों की टक्कर में बैरिया निवासी पवन कुमार और दीपक गुप्ता निवासी चांदपुर घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें