फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कार्पियो-पिकअप की टक्कर में पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर। बेल्थरा मार्ग पर करमौता चट्टी के समीप पिकअप और स्कॉर्पियो की आमने-सामने की टक्कर में पांच लोग घायल हो गए, जिसमें तीन का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। बृहस्पतिवार की रात सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बनहरा गांव से डीजे लादने के लिए मजदूरों को लेकर पिकअप जा रही थी।
विज्ञापन

पिकअप जैसे ही करमौता चट्टी के समीप पहुंची कि विपरीत दिशा से आ रही स्कार्पियो से उसकी टक्कर हो गई। इस घटना में पिकअप पर सवार पंकज (22) निवासी हुसैनपुर, संदीप कुमार राम (18) निवासी बनहरा, प्रिंस कुमार राम (19) निवासी बनहरा तथा स्कार्पियो में सवार ग्राम प्रधान सिसोटार विश्राम चौधरी (47), विनोद कुमार यादव (40) निवासी जमुआ बलिया घायल हो गए। लोगों ने घायलों को सीएचसी सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति खराब होते देख पंकज राम, प्रिंस कुमार, विनोद कुमार यादव को सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें