कोतवाली क्षेत्र के पकवाइनार रेलवे क्रासिंग के समीप शुक्रवार की देर रात स्कार्पियो एवं स्विफ्ट कार की टक्कर में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
कोतवाली क्षेत्र के रसड़ा-मऊ मार्ग स्थित कटियारी रेलवे क्रासिंग के समीप शुक्रवार की देर रात जायलो-स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। जिससे स्विफ्ट डिजायर में सवार बिहार प्रांत के थाना गर्दनीबाग क्षेत्र के सरीसत्ता निवासी राजेश्वर प्रसाद (36) एवं पत्नी किरण देवी (28), पुत्र केशवराज (7) पुत्री कुमारी परी (4) तथा नौकर मुकेश कुमार (25) के अलावा हरियाणा प्रांत के गुड़गांव जिले के थाना नुहमेवात निवासी व चालक मोहम्मद सलीम (27) गंभीर रूप से घायल हो गए।
सभी घायलों को सीएचसी रसड़ा पहुंचाया, जहां चालक मोहम्मद सलीम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित राजेश्वर प्रसाद की माने तो वह परिवार के साथ अपनी वाहन से गुड़गांव जा रहे थे। विशुनपुराः छितौना निवासी जय प्रकाश की 12 वर्षीय पुत्री मंजू शनिवार को बाइक की जद में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।