नगरा। शादी के बाद दहेज में लिए विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल देने के मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र समेत पांच के विरुद्ध संबंधित धाराओं सहित दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। मामला थाना क्षेत्र के चंद्रवार दुगौली गांव का है।
रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के अजीजपुर खड़सरा निवासी दिनेश चौहान की पुत्री अंशू की शादी चंद्रवार दुगौली निवासी शैलंद्र चौहान पुत्र वीरेंद्र चौहान के साथ 21 अगस्त 2016 को हुई थी। आरोप है कि ससुराली जनों द्वारा अतिरिक्त दहेज के रूप में एक लाख रुपये नगद के लिए अंशू को प्रताड़ित किया जाता था और उसके साथ मारपीट की जाती थी। इसी बीच उसने एक पुत्री को भी जन्म दिया। मांग पूरी न होने पर कुछ दिनों पहले ससुरालियों ने अंशू को मारपीट कर घर से निकाल दिया। तब से वह अपने पिता के घर रह रही है। पुलिस ने अंशू की तहरीर पर पति शैलेंद्र चौहान, ससुर वीरेंद्र, सास धर्मावती, जेठ कमलेश व देवर लालू के विरुद्ध दहेज के लिए विवाहिता के साथ मारपीट कर घर से निकाल देने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।