फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: आग लगने से राख हुईं पांच मड़इयां, 3 महिलाएं झुलसीं

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर/पंदह। तहसील क्षेत्र के काजीपुर गांव में बुधवार दोपहर अचानक लगी आग में पांच रिहायशी मड़इयां जलकर राख हो गईं। घटना में लाखों रुपये का सामान भी जल गया, वहीं एक भैंस मर गई। आग की चपेट में आकर तीन महिलाएं झुलस गईं, जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

बुधवार करीब दोपहर दो बजे अच्छेलाल गोड़ की झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की लपटें तेज होती देख घर की महिलाओं ने झोपड़ी में बंधे मवेशियों को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। इस घटना में अजोरिया देवी पत्नी छोटेलाल, तारा देवी पत्नी अच्छेलाल गोड़ एवं निक्की पत्नी राकेश झुलस गईं।
वहीं अच्छेलाल गोड़, छोटेलाल पुत्र नथुनी गोड़ एवं राकेश गोड़ पुत्र अच्छेलाल गोड़ का गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया। झोपड़ियों में रखा करीब 5 क्विंटल गेहूं, 20 मन भूसा, साइकिल, बिस्तर, कपड़े सहित अन्य घरेलू सामान पूरी तरह नष्ट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें