फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन बाद पुलिस ने किया चोरी का खुलासा,पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सुखपुरा। बीते 18 सितंबर को स्थानीय चट्टी पर माया स्टूडियो का ताला तोड़कर हुई चोरी का मंगलवार को पुलिस ने स्वाट टीम की मदद से खुलासा करते हुए पांच चोरों को गिरफ्तार जेल भेज दिया। पुलिस ने चोरी गये सामानों को भी बरामद किया हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार के सुबह मुखबिर ने सूचना दिया कि चोरी में शामिल चोर दो बाइक से सुखपुरा चट्टी के राकेश राम की दुकान से चोरी का सामान लेकर कहीं बेचने के लिए बेरूआरबारी की तरफ जा रहे हैं। सूचना पर थानाध्यक्ष एवं स्वाट प्रभारी अपने सहयोगियों के साथ तुरंत सुखपुरा की तरफ चलें मिड्ढा तिराहे पर दो बाइके आती दिखाई दी। जिसे रोकने का इशारा किया, लेकिन बाइक सवार पीछे मुड़ कर सुखपुरा की तरफ भागने का प्रयास करने लगे तब तक पुलिस ने बाइक सवारों को दबोच लिया। जिसमें एक बाइक पर दो और एक बाइक पर तीन लोग बैठे थे। पकड़े गए चोरों में राकेश कुमार पुत्र दूधनाथ निवासी सिवान कला थाना सिकंदरपुर, कृष्णा राजभर पुत्र मुन्ना राजभर निवासी भलुही थाना सुखपुरा, रमेश राम पुत्र सुभाष राम निवासी सिवान कला थाना सिक।दरपुर, गोरख तुरहा पुत्र टहलू निवासी डोमन पूरा थाना सिकंदरपुर, अवधेश चौरसिया पुत्र हरेंद्र चौरसिया निवासी डोमनपुरा थाना सिकंदरपुर शामिल हैं। पुलिस द्वारा तलाशी पर चोरों के पास से तीन कैमरे, दो पीस फ्लैश ट्रीगर, चार पेनड्राइव, एक पीस यूएसबी केबल, एक रसीद बुक, दो आधार कार्ड, 3550 रूपये नगद, एक कंप्यूटर मॉनिटर, एक कीपैड, एक माउस, दो मोटरसाइकिल, एक रामा, एक मास्टर की बरामद किया। पकड़े गए चोरों ने बेरूआरबारी बीआरसी एवं गड़वार थाना के बलेसरा चट्टी पर 28 जुलाई को 9 दुकानों का ताला तोड़कर चोरी करने में शामिल होना स्वीकार किया। चोरी का खुलासा करने वाली टीम में थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार यादव व स्वाट प्रभारी राजकुमार सिंह की टीम शामिल रही ,जिसमें सब इंस्पेक्टर मदन पटेल, राम सिंह व कांस्टेबल नीरज राही, विशाल राज, राकेश, अमन, अनूप सिंह, राकेश सिंह आदि रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें