फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजेएम के आदेश पर पांच लोगों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर सुखपुरा पुलिस ने धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में थाना क्षेत्र के नगरी पटखौली निवासी पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

सुखपुरा थाना क्षेत्र के नगरी पटखौली निवासी रामविलास यादव ने सीजेएम न्यायालय में गुहार लगाई थी कि गांव के पांच लोग कूट रचना कर व अभिलेखों में हेरफेर कर गांव में स्थित शिवजी व ठाकुर जी मंदिर व मठ की जमीन को विक्रय करने का काम किया है। इस बाबत अधिकारियों से लेकर पुलिस अधीक्षक तक को शिकायती पत्र दिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। सीजेएम ने इस मामले में सुखपुरा पुलिस को मुकदमा दर्ज कर विवेचना करने का आदेश दिया। आदेश पर सुखपुरा पुलिस ने नगरी पटखौली निवासी राजकुमार गिरी, जयनाथ गिरी, तारकेश्वर गिरी, कौशल किशोर गिरी व विजय शंकर गिरी के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचना आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें