फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौरा सलेमपुर गोली कांड में पांच पर हत्या के प्रयास का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
नरही। नरही थाना क्षेत्र के सलेमपुर चौरा में शनिवार की शाम ग्राम समाज की जमीन पर गोबर रखने के विवाद में चली गोली से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का इलाज वाराणसी के बीएचयू में चल रहा है। इस मामले में नरहीं पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

चौरा सलेमपुर गांव में शनिवार को देर शाम एक पक्ष की ओर से एक स्थान पर गोबर रखा जा रहा था। इसे लेकर दूसरे पक्ष ने आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी और दोनों पक्षों से लोग आमने-सामने हो गए। इसी बीच एक पक्ष ने फायर कर दिया और वहां खड़े अर्जुन पटेल (32) पुत्र श्याम नारायण पटेल निवासी सलेमपुर को गोली लग गई। आनन-फानन में घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरहीं लाया गया। नरहीं थाना प्रभारी पन्नेलाल भी पहुंच गए। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने अर्जुन को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया, जहां घायल का इलाज चल रहा है। अर्जुन चौरा निवासी अरविंद की गाड़ी का चालक था। अरविंद सिंह की तहरीर पर पुलिस ने चौरा गांव निवासी तीन और सलेमपुर गांव निवासी दो कुल पांच नामजद लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इस बाबत थानाध्यक्ष पन्नेलाल ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें