बलिया। विद्युत विभाग की ओर से बकाया वसूली को लेकर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान अधिकांश जगहों पर विद्युत चोरी के मामले सामने आ रहे हैं। शनिवार को सागरपाली स्थित एक होटल पर विद्युत कनेक्शन की जांच करने के लिए उपखंड अधिकारी ऋषिकेश यादव, एई मीटर हरिओम गुप्ता व प्रवर्तन दल के पंकज कुमार यादव की टीम पहुंची। टीम ने परिसर में चेकिंग की तो पाया कि मेन कनेक्शन को कारगर काटकर सर्किट से अलग किया गया है और डायरेक्ट केबल जोड़कर विद्युत का उपयोग किया जा रहा है। विद्युत कनेक्शन कुल 2 किलो वाट का लिया गया है जबकि मौके पर कुल भार 15 किलो वाट मिला। टीम ने विद्युत थाना प्रभारी निरीक्षक को दोषी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी है।