फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की 12 बाइक संग पांच चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। पुलिस ने मंगलवार की देर रात नगर के रामपुर महावल स्थित झाड़ी से चोरी की 12 बाइक के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा एक तमंचा व एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया। इनका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाल विपिन सिंह एवं स्वाट टीम प्रभारी राजकुमार सिंह ने मुखबिर की सूचना पर संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए नगर के रामपुर महावल स्थित झाड़ी से पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। अभियुक्तों ने पूछताछ में अपना नाम व पता क्रमश: गुड्डु यादव पुत्र स्व रामपति यादव निवासी गोपालपुर पश्चिमी थाना रेवती, संजीत यादव पुत्र ददन यादव निवासी रजौली थाना सहतवार, अनुराग पासवान पुत्र मतींद्र पासवान निवासी बघांव थाना सहतवार, नन्दजी राम पुत्र आमीचंद राम निवासी वार्ड नं. दो कस्बा सहतवार, पवन वर्मा पुत्र मनोज वर्मा निवासी वार्ड नं. तीन कस्बा सहतवार बताया। कोतवाल विपिन सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि कई शातिर चोर चोरी की बाइक के साथ रामपुर महावल में झाडि़यों की आड़ में छिपकर बैठे हैं। कोतवाली व स्वाट टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पकड़े गए गुड्डु यादव पुत्र स्व. रामपति यादव निवासी मोपालपुर पश्चिमी थाना रेवती के पास से एक तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में चोरों ने बताया कि चोरी की बाइक के साथ नंबर प्लेट एवं नंबर बदलकर ग्राहक तय कर बेच देते है। इसके अलावा गाडि़यों के पार्ट्स खोलकर अलग अलग बेच देते है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक संजय सरोज, हेड कांस्टेबल श्याम सुंदर सिंह यादव, कांस्टेबल अनुप सिंह, वेदप्रकाश दुबे, जसवीर सिंह, चालक अतुल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें