फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानक की अनदेखी कर हो रहा गौशाला का निर्माण कार्य: एक्सईएन

विज्ञापन
विज्ञापन
मनियर। आरईएस के अधिशासी अभियंता मजहर हुसैन ने बुधवार को क्षेत्र के गौराबगही स्थित मठिया में बन रहे कान्हा पशु आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। मौके पर मानक की अनदेखी कर हो रहे कार्य पर नाराजगी जताई और इसकी शिकायत के साथ रिपोर्ट जिलाधिकारी को देने की बात कही।
विज्ञापन

नगर पंचायत मनियर द्वारा गौराबगही स्थित मठिया में 2.40 करोड़ की लागत से छुट्टे पशुओं के रखरखाव के लिए गौशाला का निर्माण हो रहा है। करीब एक माह पूर्व उक्त गोशाला का निरीक्षण डीएम ने किया तो उस समय भी अनियमितता मिली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तलब भी किया, लेकिन घालमेल कर कार्य चलता रहा। बुधवार को अचानक गोशाला का निरीक्षण करने पहुंचे एक्सईएन चल रहे कार्य में मानक की अनदेखी पाया। घटिया ईंट का प्रयोग, प्लास्टर की दीवार में दरार व मेन गेट में कमी के साथ साथ दीवार में लग रहे छड़ व बालू के मानक में भी अंतर पाया। एक्सईएन ने कहा कि चल रहे कार्य में मानक की अनदेखी हो रही है। इस बाबत रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जाएगी। इस मौके पर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी मणि मंजरी राय सहित नगर पंचायत के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें