फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों का गुस्सा नहीं थम रहा

Thu, 19 Mar 2015 10:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रसंघ चुनाव पर प्रतिबंध का प्रस्ताव लाए जाने को लेकर जिले में उठा छात्रों का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को सतीशचंद्र कालेज चौराहे पर नाराज छात्रनेताओं ने प्रस्ताव लाने वाले गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का पुतला फूंका और सड़क जाम कर जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


इस मौके पर छात्रों को संबोधित करते हुए छात्रनेता ओमकार नाथ चतुुर्वेदी ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव रोकने का कुचक्र कुलपति रच रहे हैं। कहा कि छात्रसंघ चुनाव छात्रों के लिए राजनीतिक नर्सरी है।

कहा कि हम आंदोलन से कत्तई पीछे नहीं हटने वाले हैं। छात्रसंघ के उपाध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने कहा कि कालेज और विश्वविद्यालयों में लूटखसोट जारी रखी जा सके, इसके लिए छात्रसंघ चुनाव पर रोक लगाने की साजिश रची जा रही है। इसे छात्र नेता किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन


छात्रनेता मिथिलेश कुमार ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव पर रोक लगाने के पीछे एक ही मकसद है कि कालेज प्रशासन मनमानी कर रहा है। पुतला दहन करने वालों में मनीष कुमार पांडेय, हैपी पांडेय, संदीप पांडेय, आनंद मिश्रा, प्रशांत, अंकित पांडेय, अंकित सिंह, वीके तिवारी, अर्जुन यादव, धनंजय मिश्रा, निर्भय सिंह सहित सैकड़ों छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें