संवाददाता
जयप्रकाशनगर। बैरिया थाना क्षेत्र के इब्राहिमाबाद उपरवार के टोला बाजराय स्थित दलित बस्ती में मंगलवार की देर रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। हादसे में 200 झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। इससे बस्ती के 150 परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए हैं। अगलगी में एक बकरी मर गई। वहीं 80 हजार की नकदी सहित करीब 18 लाख रुपये का सामान स्वाहा हो गया। बस्ती में आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई थी, लेकिन जब तक अग्निशमन दस्ता मौके पर पहुंचा सब कुछ राख हो चुका था। अलबत्ता जल रहे घरों को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड कर्मियों ने पानी की बौछार की, लेकिन इस दौरान पानी खत्म हो गया, जिससे वह आग को पूरी तरह बुझाए बिना ही वहां से चले गए।
इब्राहिमाबाद उपरवार के नरहरिधाम अंतर्गत टोला बाजराय स्थित दलित बस्ती में मंगलवार की देर रात अज्ञात कारणों से शिवकुमार राम की झोपड़ी में आग लग गई। जब तक घर के लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की चपेट में आकर बस्ती के लालमोहर, दीलिप, अनिल, सुनील, राजकुमार, प्रवीण, रघुवंश सहित 150 लोगों की 200 झोपड़ियां जल गईं। इसमें 80 हजार रुपये नकद सहित झोपड़ियों में रखे सोने-चांदी के आभूषण के साथ ही लगभग 18 लाख का सामान जलकर रख
हो गया।
इस घटना से बस्ती के लोग खुले आसमान के नीचे आ गए हैं। आग मध्य रात्रि में लगी। आग की जानकारी होते ही बस्ती में अफरातफरी मच गई। लोगों ने
आग बुझाने की कोशिश की
लेकिन वह काफी विकराल हो
गई। घटना की सूचना तत्काल पुलिस चौकी के जरिए फायर बिग्रेड को दी गई। चांद दियर चौकी प्रभारी श्रीराम सिंह अपने हमराहियों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ आग बुझाने में
जुट गए।
सूचना के करीब तीन घंटे बाद पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ी में थोड़ा बहुत ही पानी था, जिससे आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। काफी तलाश के बाद भी जब फायर बिग्रेड को पानी नहीं मिला तो दस्ता वहां से गाड़ी लेकर वापस लौट गया।