फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले कोरोना टेस्ट, फिर ऑपरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिला अस्पताल मे ट्रू नॉट मशीन से जांच आरंभ हो गया है। यह जांच केवल ऑपरेशन कराने वाले मरीजों की ही होगी। जिस प्रकार एचआईवी की जांच ऑपरेशन से पूर्व अनिवार्य रूप से की जाती है, ठीक उसी प्रकार अब ऑपरेशन से पूर्व कोरोना की जांच भी अनिवार्य रूप से की जा रही है। इसके रिपोर्ट आने के बाद ही डॉक्टर मरीज का ऑपरेशन कर रहे हैं। अब तक ट्रू नॉट मशीन से करीब 18 लोगों की जांच हो चुकी है, जो निगेटिव आए हैं।
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय के प्रभारी सीएमएस/ ईएनटी सर्जन डा. मिथिलेश कुमार सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के प्रथम तल पर ट्रू नाट मशीन लगाई गई है। जिसमें आपरेशन कराने वाले व्यक्ति या डायलासिस मरीजों की कोरोना जांच होगी। जिसकी रिपोर्ट एक घंटे में प्राप्त हो जाएगी। इनके अलावा अन्य किसी मरीज की यहां जांच नहीं होगी। बताया कि ट्रू नाट मशीन से कोरोना की जांच के लिए मरीज के नाक से सैम्पल लिया जाता है मुंह से नहीं। रिपोर्ट निगेटिव आने पर ही संबंधित मरीज का आपरेशन हो सकेगा। जिस प्रकार आपरेशन से पहले एचआईवी की जांच कराना आवश्यक होता है, ठीक उसी प्रकार कोरोना की भी जांच आपरेशन से पूर्व कराना अनिवार्य हो गया है। इस जांच के बगैर आपरेशन नहीं हो सकेगा। बताया कि अब तक ट्रू नाट मशीन से जिला अस्पताल में 18 लोगों की जांच हो चुकी है, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। कहा कि अगर किसी व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आ जाती है तो उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया जाएगा और सैम्पलिंग करने वाली टीम को सूचित बुलाकर नाक के साथ ही मुंह का सैम्पल लेकर गोरखपुर या वाराणसी भेजा जाएगा। अगर वहां भी रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो मरीज को एल-1 अस्पताल में भर्ती किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें