फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: गायघाट दियारे में फसल काटने के विवाद में हवाई फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दी। थाना क्षेत्र के गायघाट मौजा के दियारा क्षेत्र में फसल काटने के विवाद में यूपी के गायघाट और बिहार के नैनीजोर के किसानों के बीच मारपीट हुई। इसमें गायघाट के आठ किसान घायल हो गए हैं। आरोप है कि नैनीजोर के मनबढ़़ों ने चार-पांच राउंड हवाई फायरिंग की। थाना प्रभारी विश्वदीप सिंह दलबल के साथ और ग्रामीण पहुंचे तो नैनीजोर के किसान भाग निकले। पुलिस ने घायलों को सोनवानी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
विज्ञापन

गायघाट दियारे क्षेत्र में फसल को लेकर बिहार के नैनीजोर के किसानों के साथ अक्सर मारपीट होती है। मंगलवार सुबह गायघाट के किसान सरसों व गेहूं की फसल की कटाई करवा रहे थे। उसी दौरान नैनीजोर के किसान लाठी डंडे व हथियार लेकर पहुंचे और गायघाट के किसानों की पिटाई कर दी। इसमें किसान दीनदयाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, संतोष सिंह, कन्हैया सिंह, शिवचरन सिंह सहित आठ लोग घायल हो गए हैं। खबर लगते ही पुलिस व सैकड़ों ग्रामीण लाठी डंडे लेकर पहुंचे तब तक नैनीजोर के किसान भाग गए। घटना को लेकर तनाव है। ग्रामीणों ने फसल की कटाई के लिए दियारा क्षेत्र में पीएसी की मांग की है। इस बाबत थाना प्रभारी विश्वदीप सिंह ने कहा कि मौके पर शांति व्यवस्था है। नैनीजोर के संबंधित थाने से समन्वय बनाकर दियारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें