फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया: गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद, मारपीट में चार घायल, एक को मारी गोली

Tue, 01 Feb 2022 06:49 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

मंगलवार सुबह सड़क किनारे वाहन खड़ा करने के विवाद में कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान तमंचे से फायरिंग की गई, जिसमें गोली लगने से एक व्यक्ति घायल हो गया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के नगहर गांव में मंगलवार की सुबह करीब सात बजे गाड़ी खड़ी करने के विवाद में बदमाशों ने गांव के एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया। जबकि मारपीट में चार अन्य भी घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को सीएचसी रसड़ा पहुंचाया, जहां से एक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मामले में 17 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीन को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन


तहरीर के मुताबिक, नगहर गांव में रमेश राजभर की पत्नी शारदा देवी की सोमवार की शाम तेरहवीं थी। वहां रास्ते में बाइक खड़ी थी। इस दौरान गाड़ी खड़ी करने को लेकर पीयूष सिंह एवं सुरेश राजभर के बीच कहासुनी हो गई। उस समय लोगों ने मामले को शांत करा दिया। लेकिन, आरोप है कि मंगलवार की सुबह उसी मामले को लेकर नगहर निवासी चंचल सिंह, हरिश सिंह, राजेश सिंह, आशुतोष सिंह, प्रिंस सिंह, अटल सिंह, धीरज सिंह, धनश्याम सिंह, गुड्डू सिंह, गोलू सिंह, राजन सिंह आए और गाली गलौज देते हुए सुरेश राजभर(45) की पिटाई कर दी।

इसी बीच, हरि सिंह ने तमंचे से फायरिंग कर दी, जो सुरेश के पैर व पेट में लगी। जबकि मारपीट में छांगुर राजभर(70), संगीता राजभर(38), छोटू राजभर(19) तथा सुरसती देवी(50) घायल हो गए। सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक विजय त्रिपाठी व प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह फोर्स के साथ पहुंचे और पीड़ित पक्ष से जानकारी ली।
विज्ञापन

पुलिस ने घायल के पुत्र छोटू राजभर की तहरीर पर 17 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सुरक्षा के मद्देनजर गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर ने बताया कि नगहर गांव में रास्ते में गाड़ी खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। इसमें एक पक्ष ने गोली चला दी। एक व्यक्ति के पैर में गोली लगी है। मामले में मुकदमा दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। चार लोग मारपीट में चोटिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें