फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूकान में आग से लाखाें का सामान हुआ नष्ट

Sat, 18 Mar 2017 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया
विज्ञापन
रसड़ा स्थित एक टायर की दूकान में आग लगने से जला समान।
विज्ञापन
क्षेत्र के रसड़ा-कासिमाबाद मार्ग स्थित बनिया बांध स्थित टायर की दूकान में शुक्रवार की देर रात आग लगा गई। जिसमें लगभग 10 लाख रुपए के सामान जल गए। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के कैलीपाली नवपुरा गांव निवासी छोटू कुमार का टायर एवं बाइक पार्ट्स की दूकान रसड़ा-कासिमाबाद मार्ग स्थित बनिया बांध पर है। शुक्रवार की रात किसी तरह दूकान में आग लग गई। जिसकी जद में आने से दूकान में रखें 50 पीस ट्रक के टायर, 500 पीस हवा भरने वाला इंजन, कंप्रेशर बाइक के पार्ट्स जल गए। जिसकी कीमत लगभग 10 लाख रुपये है। पीड़ित ने कोतवाली में अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी है।
विज्ञापन



उधर, विशुनपुरा के नगरा थाना क्षेत्र के बिहरा हरपुर गांव में शुक्रवार की रात में अज्ञात कारणों से लगी आग में दो लोगों की तीन झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। थाना क्षेत्र के बिहरा हरपुर निवासी छोटेलाल का परिवार रात में खाना खाकर सोया था। रात में उसकी झोपड़ी में आग लग गई। इससे गृहस्थी के सामान सहित छोटेलाल की दो मुर्गियंा व एक बकरी जलकर मर गई।


सिकंदरपुरः थाना क्षेत्र के किशोर चेतन गांव के राजभर व हरिजन बस्ती में शनिवार को चूल्हे की चिंगारी से लगी आग में आधा दर्जन बकरियों सहित छह मड़हे व लाखो का घरेलू समान जल कर राख घटना उस समय हुआ जब सत्यनारायण के घर से अचानक निकली चिंगारी देखते ही देखते अगल बगल के जंगबहादुर राजभर, दिना राजभर सहित आधा दर्जन झोपड़ियों को अपने चपेट में ले लिया आस पास के लोगों ने किसी प्रकार आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें