नगर के मवेशी अस्पताल रोड स्थित एक ट्रांसफोर्ट में पकड़े गए पटाखों के साथ नगर मजिस्ट्रेट आशारा
बलिया। शहर में पटाखों की अवैध खरीद-बिक्री के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच मंगलवार को पशु अस्पताल के पास स्थित एक ट्रांसपोर्ट से करीब 21 कार्टून में लाखों रुपया का पटाखे बरामद किए गए। पटाखों से संबंधित कागजात प्रस्तुत नहीं किए जाने पर सिटी मजिस्ट्रेट आशा राम वर्मा और सीओ सतीश शर्मा ने जांच-पड़ताल के बाद खेप को सील करा दिया। कार्रवाई की जानकारी मिलते ही पटाखा कारोबारियों में खलबली मच गई।
पटाखों के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर बिचलाघाट पुलिस चौकी की टीम ने ट्रांसपोर्ट पर छापेमारी की। वहां ट्रक से उतारे गए कार्टूनों में पटाखे रखे मिले। इसकी सूचना मिलने पर कोतवाल प्रवीण सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान करीब 21 कार्टूनों में पटाखे पाए गए, जिनकी अनुमानित कीमत 10 लाख रुपया से ऊपर बताई गई। अधिकारियों ने पटाखों की खरीद, परिवहन और भंडारण से संबंधित दस्तावेज मांगे, लेकिन मौके पर कागजात प्रस्तुत नहीं किए जा सके। इसके बाद खेप को सील कर दिया गया। सीटी मजिस्ट्रेट आशा राम वर्मा ने बताया कि पटाखों की यह खेप दशहरा, दीपावली और छठ पर्व पर बिक्री के लिए मंगाई गई थी। हालांकि, इसे किस व्यापारी ने मंगाया था और पटाखों की आपूर्ति कहां से हुई थी, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।